..जब धमाकों से दहला देश
बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में रविवार सुबह एक बाद एक कई धमाके हुए। जिनमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। ऐसा पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने अपने खतरनाक मंसूबों को आसानी से अंजाम दिया है। जानिए कब-कब कहां-कहां हुए आतंकी हमले..
नई दिल्ली। बिहार में बोधगया के महाबोधि मंदिर में रविवार सुबह एक बाद एक कई धमाके हुए। जिनमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। ऐसा पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने अपने खतरनाक मंसूबों को आसानी से अंजाम दिया है।
देखिए कब-कब कहां-कहां हुए आतंकी हमले..
11 जुलाई, 2006: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 170 लोग मारे गए और 200 घायल हो गए।
8 सितंबर, 2006: महाराष्ट्र के मालेगांव में तीन धमाकों में 32 लोग मारे गए और सौ से अधिक घायल हुए।
18 मई, 2007: आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में मक्का मस्जिद धमाके में 13 लोग मारे गए।
25 अगस्त, 2007: हैदराबाद में हुए धमाके में 35 लोगों की जान गई।
11 अक्टूबर, 2007: राजस्थान के अजमेर शरीफ में हुए धमाके में दो लोग मारे गए।
23 नवंबर, 2007: उत्तर प्रदेश के तीन शहरों लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी में हुए धमाकों में 13 लोग मारे गए कई अन्य घायल हुए।
1 जनवरी, 2008: उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कैंप पर हुए हमले में आठ लोगों की मौत।
13 मई, 2008: जयपुर शहर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 68 लोग मारे गए और अनेक घायल हुए।
26 जुलाई, 2008: अहमदाबाद में दो घंटे के भीतर 20 बम विस्फोट होने से 50 से अधिक लोग मारे गए।
13 सितंबर, 2008: दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हुए बम धमाकों में कम से कम 26 लोग मारे गए और अनेक घायल हुए।
27 सितंबर, 2008: दिल्ली में महरौली के बाजार में फेंके गए एक देसी बम के कारण तीन लोग मारे गए।
29 सितंबर, 2008: गुजरात के मोदासा में एक मस्जिद के पास हुए धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई।
29 सितंबर, 2008: महाराष्ट्र के मालेगांव में एक वाहन में बम धमाके के कारण पांच लोगों की मौत।
21 अक्टूबर, 2008: मणिपुर के इंफाल में पुलिस कमांडो परिसर पर हुए हमले में 17 लोग मारे गए।
30 अक्टूबर, 2008: असम में एक साथ 18 जगहों पर हुए बम धमाकों में 70 से अधिक लोग मारे गए और सौ से अधिक घायल हो गए।
26 से 29 नवंबर, 2008: मुंबई में तीन जगहों ताज और ओबराय होटल समेत विकटोरिया टर्मिनस पर हुए आतंकी हमले तीन दिन तक चले और इनमें लगभग 170 लोग मारे गए जबकि 200 अन्य घायल हो गए।
13 फरवरी, 2010: पुणे में जर्मन बेकरी में हुए धमाके में पांच महिलाओं और कुछ विदेशियों समेत नौ लोग मारे गए और 45 घायल हुए।
17 अप्रैल, 2010: बेंगलूर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दो बम धमाकों में 15 लोग घायल।
19 सितंबर, 2010: मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों से पहले जामा मस्जिद के बाहर विदेशी पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया और दो ताईवानी नागरिकों को घायल कर दिया।
7 दिसंबर, 2010: वाराणसी में गंगा नदी पर दशाश्वमेघ और शीतला घाटों के बीच विस्फोट में दो साल की बच्ची की मौत और 25 घायल।
13 जुलाई, 2011: मुंबई में शाम के वक्त तीन बम धमाके, 26 की मौत और 130 घायल हुए।
7 सितंबर, 2011: दिल्ली हाई कोर्ट बाहर धमाका में 11 की मौत और 80 से ऊपर घायल।
21 फरवरी, 2013: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के व्यस्ततम इलाके दिलसुखनगर में एक के बाद एक दो धमाकों में 16 लोगों की मौत हो गई और 117 अन्य घायल हो गए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।