विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अटारी बॉर्डर पर तीन तस्कर ढेर, 120 करोड़ की हेरोइन बरामद

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 01:49 PM (IST)

सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] ने शनिवार को एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए भारत-पाक सीमा पर तीन पाकिस्तानी तस्करों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अटारी। सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] ने शनिवार को एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए भारत-पाक सीमा पर तीन पाकिस्तानी तस्करों को मार गिराया। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में तस्करों के पास से एक एके-47, एक पिस्टल, 24 किलो हेरोइन बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 120 करोड़ रुपये है।

शाहजहांपुर से जुड़े विदेशी हथियार तस्करों के तार!

बीएसएफ के मुताबिक पांच लोग सरहद पर मुल्लापुर गांव के पास से देर रात घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ गश्तीदल के जवानों ने इनको रोकने की कोशिश की तब इन्होंने गश्तीदल पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन लोग लोग मारे गए जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे।

जाली नोटों के दो तस्करों पर एटीएस का शिकंजा

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए तस्करों के पास से 24 किलों हेरोइन व युद्धक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि उनके पास से बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 120 करोड़ है। जांच का काम अभी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताया कि इसके पूरा होने पर और युद्धक समाग्री एवं ड्रग्स मिलने की संभावना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।