विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहजहांपुर से जुड़े विदेशी हथियार तस्करों के तार!

By Edited By:
Published: Sat, 05 Oct 2013 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2013 12:49 AM (IST)

लखनऊ। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की तफ्तीश में खुलासा हुआ है शाहजहांपुर के असलहा व्यवस

News Article Hero Image

लखनऊ। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की तफ्तीश में खुलासा हुआ है शाहजहांपुर के असलहा व्यवसायी के तार विदेशी हथियार तस्करी से जुड़े हैं। एटीएस ने सतर्कता बढ़ा दी है, जल्द व्यवसायी से इस सिलसिले में पूछताछ की जा सकती है।

करीब दो माह पूर्व एटीएस ने लखनऊ में विदेशी असलहों के सौदागरों को दबोचा था। ये लोग विदेशों से पाटर््स लाकर उत्तर प्रदेश में असलहा तैयार करते थे। गोरखधंधे में शामिल करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग जेल में हैं। इस बीच तफ्तीश में शाहजहांपुर के असलहा कारोबारी से भी तस्करी के तार जुड़ते दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार, शुक्रवार को एटीएस की टीम सदर-बाजार स्थित लाइसेंसी असलहा की दुकान पर डेरा जमाए रही। हालांकि असलहा कारोबारी के आगरा में होने के कारण आतंकवाद रोधी दस्ते की उनसे बात नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने असलहा कारोबारी को विदेशी हथियारों का खरीददार बताते हुए आधा दर्जन पिस्टलें बेचने की बात कुबूली है। हालांकि एटीएस टास्क के बारे में ज्यादा कुछ बताने से फिलहाल कतरा रही है। इतना जरूर कहा कि शहर के असलहा कारोबारी का नाम तस्करों से विदेशी हथियार खरीदने में सामने आया है। उससे पूछताछ के बाद ही असलियत सामने आ सकेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।