विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाली नोटों के दो तस्करों पर एटीएस का शिकंजा

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 07:34 PM (IST)

- हापुड़ और बलिया के तस्कर पर एटीएस की निगाह - इमरान तेली ने कबूली दोनों तस्करों

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : जाली नोटों के तस्करों का नेटवर्क तोड़ने में जुटी एटीएस का शिकंजा दो तस्करों पर कसने लगा है। एटीएस की टीम ने सर्विलांस के जरिए इनकी लोकेशन हासिल कर ली है और सूत्रों का दावा है कि बहुत जल्द गिरफ्तार किये जा सकते हैं।

एटीएस ने पिछले दिनों 5.2 लाख जाली नोटों के साथ नेपाल निवासी आइएसआइ एजेंट इमरान तेली को राजधानी में गिरफ्तार किया। बाद में पांच दिनों की रिमांड पर लेकर उससे विभिन्न एजेंसियों ने पूछताछ की। वैसे तो इमरान ने इस धंधे के अनेक राज जांच एजेंसी को बताए, लेकिन उसने कई प्रमुख तस्करों के बारे में भी जानकारी दी। इनमें एक तस्कर बलिया का तथा दूसरा हापुड़ का रहने वाला है। इमरान ने दोनों तस्करों को बड़ी खेप देने की बात कबूली। एटीएस ने दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्वाचल के तस्कर को एटीएस की टीम दबोच लेती, लेकिन उसे जाली नोटों के साथ पकड़ने की तैयारी है। बताते हैं कि एटीएस ने इस तस्कर को मोबाइल फोन पर कोड के जरिए बात करते सुना, लेकिन इसने 'मौसम खराब' होने की बात कहकर 'फसल' को बाहर न करने की बात कही, इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो रही है। उधर, पश्चिम के तस्कर की भी गतिविधि एटीएस को पता है। हालांकि इस संदर्भ में एटीएस के अपर पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार कोई दावा नहीं करते हैं। उनका कहना है कि एटीएस और एसटीएफ अपना काम कर रही हैं। परिणाम सामने आने पर सबको पता चल जायेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।