विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे, नासा अगले चरण की तैयारी में

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 10:14 PM (IST)

नवंबर 2013 में श्रीहरिकोटा से भेजा था पीएसएलवी राकेट...

मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे, नासा अगले चरण की तैयारी में
मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे, नासा अगले चरण की तैयारी में

बेंगलुरु, प्रेट्र। मंगल ग्रह पर भेजे गए मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे हो गए हैं। इसरो का कहना है कि अभी अंतरिक्ष यान में ईधन पर्याप्त मात्रा में है और यह आगे भी मंगल की कक्षा में रहने वाला है।आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पांच नवंबर 2013 को पीएसएलवी राकेट मंगल ग्रह पर रवाना किया गया था। एक दिसंबर को इसने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को पार कर लिया।

24 सितंबर 2014 को यह लाल ग्रह की कक्षा में पहुंच गया। उसके बाद से यह लगातार परिक्रमा कर रहा है। इसरो के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह भारत का अपना मिशन था। 450 करोड़ रुपये की लागत का यह मिशन फिलहाल भारत को उस क्लब में ले आया है जिसमें विश्व के चुनिंदा दिग्गज देश शामिल हैं। मिशन मार्स के जरिये इसरो मंगल की सतह के साथ खनिज संरचना का अध्ययन कर रहा है। वहां के वातावरण को भी इसके माध्यम से देखा जा रहा है, जिससे लाल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता चल सके।

हालांकि मिशन मार्स में कुछ समय के लिए उस समय अवरोध उत्पन्न हुआ था जब 2015 में दो जून से लेकर दो जुलाई तक संचार प्रक्रिया ठप हो गई थी। सौर संयोजन के चलते यह घटना हुई थी। इसरो के चेयरमैन एएस किरन कुमार का कहना है कि मिशन मार्स शोध में भी काफी सहायक सिद्ध हो रहा है। अंतरिक्ष यान में लगे कैमरे से 715 चित्र मिले हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है। उनका कहना है कि मिशन मार्स की सफलता के बाद इसरो मिशन मार्स 2 की तैयारी में है।

यह भी पढ़ेंः ट्रेडमार्क वाली पहली भारतीय बिल्‍डिंग मुंबई की ‘ताज पैलेस’

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट से डीएमआरसी को नही मिली राहत, चुकाने होंगे 60 करोड़ रुपए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।