विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो अपने देश के गौरवशाली अतीत को नहीं जानते उनका कोई भविष्य नहीं: फड़नवीस

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 23 Apr 2016 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 23 Apr 2016 04:29 PM (IST)

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जो लोग अपने देश के गौरवशाली अतीत को नहीं जानते हैं उनका भविष्य किसी सूरत से बेहतर नहीं हो सकता है।

News Article Hero Image

मुंबई। जो लोग अपने देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं उनका आने वाला बेहतर नहीं हो सकता है। अपने देश के गौरवशाली अतीत को जानने के लिए बेहतर तरीका गुजरे दौरे के सिक्कों, नोट और पुराने डाक टिकटों को देखा जाए और उनके बारे में जाना जाए। यह बातें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज शुक्ल डे की 25वीं बरसी के मौके पर एक ऑनलाइन म्यूजियम के उद्घाटन अवसर पर कहीं। इसमें भारत के अतीत को चित्रों और पुराने सिक्कों और डाक टिकटों आदि से दर्शाया गया है।

महाराष्ट्र में फड़णवीस की लोकप्रियता बरकरार

इस दौरान उन्होंने कहा कि पुराने नोट उस समय की जानकारी पाने का सबसे बेहतर जरिया हैं। महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि उनकी निगाह में हमारे गौरवशाली इतिहास को जानने का एक दूसरा बेहतर तरीका अपनी सभ्यता और संस्कृति को जानना है। उन्होंने कहा कि वह इतिहास से बेहद प्यार करते हैं। कई लोगों पुराने सिक्के, पुराने नोट और पुरानी डाक टिकटें जोड़ने का शौक होता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने 3 महीने में घटाया 18 किलो वजन

अपने संबोधन में फड़नवीस ने इस बात पर अफसोस भी जताया कि हमारे देश में इस तरह की पुरानी चीजों को संजो को रखने का कोई कारगर प्रक्रिया या प्रणाली नहीं है। न ही ऐसा करने वाले लोगों का काम कभी सामने आ पाता है जो इसमें वर्षों से लगे हैं। ऐसे लोगों के लिए इस तरह की प्रदर्शनी काफी बेहतर जरिया है।

लाखों लोगों को मिलेगा ग्राम उदय से भारत उदय योजना का लाभ: खट्टर