Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी हैं झूठे और कांग्रेस ने मान ली हार: मुलायम

    By Edited By:
    Updated: Tue, 06 May 2014 04:21 PM (IST)

    सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का दावा है कि लोकसभा चुनाव में अभी तक के मतदान को देखते हुए कांग्रेस से हार मान ली है। सपा सुप्रीमो ने कुशीनगर में आज एक चुना ...और पढ़ें

    Hero Image

    लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का दावा है कि लोकसभा चुनाव में अभी तक के मतदान को देखते हुए कांग्रेस से हार मान ली है। सपा सुप्रीमो ने कुशीनगर में आज एक चुनावी सभा में कांग्रेस के ऊपर यह तीर छोड़ा। उन्होंने भाजपा के नरेंद्र मोदी के साथ ही बसपा पर भी हमला बोला। मुलायम को भरोसा है कि देश में सपा के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा की सरकार बनेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के दस वर्ष के कार्यकाल के जनता बेहद परेशान है। गरीब आदमी को महंगाई ने तोड़ दिया तो अन्य को कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने तबाह कर दिया। इसके कारण ही कांग्रेस बैकफुट पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब किस मुंह से जनता से वोट मांग रही है। कांग्रेस ने दस साल के शासन में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसे याद किया जा सके। मनमोहन सिंह सरकार के लोग अय्याशी, फिजूलखर्ची और घोटाले में डूबे रहे यही वजह है कि देश में महंगाई बढ़ी है।

    इसके बाद मुलायम के निशाने पर नरेंद्र मोदी थे। उन्होंने कहा कि मोदी सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता है। उन्होंने कहा कि मोदी का गुजरात मॉडल असल में झूठ का पुलिंदा है। वहां का किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। खाद की सबसे ऊंची दर वहीं है जबकि वहां आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। मोदी देश को सभी मुद्दों पर गुमराह कर रहे हैं। युवा को रोजगार का सपना दिखा रहे हैं जबकि उनके प्रदेश में बीस लाख युवा बेरोजगार हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्र में सपा के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा की सरकार बनने कर किसान और मुसलमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    पढ़ें: यूपी में समाजवादी पार्टी को मिलेंगी सबसे अधिक सीटें: अखिलेश