विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विमान यात्रा से रोके जाने वालों की सूची पर विचार

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 21 Apr 2017 05:07 AM (IST)

सिन्हा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और हमें इसके बारे में सोचना चाहिए।

विमान यात्रा से रोके जाने वालों की सूची पर विचार
विमान यात्रा से रोके जाने वालों की सूची पर विचार

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार हुड़दंगी यात्रियों से निपटने की तैयारी कर रही है। वह विमान यात्रा से ऐसे लोगों को रोके जाने की सूची तैयार करने पर हितधारकों के साथ चर्चा कर रही है। नागरिक विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि विमान यात्रियों के हुड़दंगी व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं।

उन्होंने कहा कि अब सवाल यह है कि ऐसी घटनाएं पहले ही रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। इसी सिलसिले में हम हुड़दंगी और बाधा पहुंचाने वाले यात्रियों को उड़ान से रोकने के लिए सूची बनाने पर विचार कर रहे हैं। नागरिक विमानन मंत्रालय शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ द्वारा पिछले महीने एयर इंडिया कर्मचारी से दु‌र्व्यवहार के बाद ऐसी घटना से निपटने के उपायों पर विचार कर रहा है। सिन्हा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह गंभीर मामला है और हमें इसके बारे में सोचना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले दिनों एयर इंडिया ने हुड़दंगी यात्रियों पर 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया है।

यह भी पढ़ें: गरीब कल्याण मानक पर होगी भाजपा मुख्यमंत्रियों की समीक्षा

सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा और संरक्षा में अंतर है। अन्य देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उड़ान वर्जित लोगों की सूची बनाई गई न कि संरक्षा के लिए। ऐसे में विमान यात्रा से रोके जाने वालों की सूची वैश्विक नागरिक विमानन क्षेत्र में नई पहल होगी। सिन्हा ने कहा कि सूची बनाने पर फैसले से पहले हमें बहुत सी बातों पर सावधानीपूर्वक विचार करना होगा। हमें यह तय करना होगा कि इसे किस तरह लागू किया जाए और इसे लागू करने की जिम्मेदारी किसकी होगी।

यह भी पढ़ें: होटल ताज मानसिंह की होगी नीलामी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।