यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत आने के बाद दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 140 किलोग्राम हुआ कम
दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन भारत आने के बाद से 140 किलोग्राम कम हुआ है।

नई दिल्ली(जेएनएन)। दुनिया की सबसे वजनी मिस्त्र की महिला एमन अहमद का वजन भारत आने के बाद से 140 किलोग्राम कम हो चुका है। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एमन का यहां सैफी अस्पताल में डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला के नेतृत्व वाली डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
अस्पताल ने एक बयान जारी कर बताया कि वर्तमान में एमन का वजन 358 किलोग्राम है। जब वह 11 फरवरी को मुंबई आई थीं तब उनका वजन 500 किलोग्राम के करीब था। उन्हें फिलहाल दो घंटे की तरल खुराक पर रखा गया है।
डॉक्टर लकड़ावाला ने कहा, ‘इमान अब अपने बल पर बैठने लगी हैं। कुछ दिनों में वह पैरों पर खड़ी होकर चल भी सकेंगी। दूसरी सर्जरी के बाद 25 दिन में उसका वजन 50 किलो और कम होगा।’ सैफी हॉस्पिटल ने इमान का फ्री इलाज करने का फैसला किया था, लेकिन अब तक लोगों ने इसके लिए 60 लाख रुपए की मदद की है। इमान खुश हैं, इस सफलता के पीछे डॉक्टरों की 21 दिनों की मशक्कत है।
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे वजनी महिला का मुंबई में हुआ ऑपरेशन
यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे भारी महिला का वजन 120 किलो घटा