विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की सबसे भारी महिला का वजन 120 किलो घटा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 09:10 AM (IST)

25 वर्षों में पहली बार खुद से बैठ पाने में एमान अहमद समर्थ हुई ।

दुनिया की सबसे भारी महिला का वजन 120 किलो घटा
दुनिया की सबसे भारी महिला का वजन 120 किलो घटा

मिड-डे, मुंबई। मिस्र की एमान अहमद अब दुनिया की सबसे अधिक वजन वाली महिला नहीं कहलाएगी। 13 फरवरी को यहां के सैफी अस्पताल में इलाज के लिए आने के बाद से उसका वजन 120 किलो घट गया और करीब 380 किलो हो गया है। यही नहीं 25 वर्षों में वह पहली बार खुद से बैठ पाने में समर्थ हो पाई है।

मिस्र के अलेक्जेंड्रिया निवासी एमान भारी शरीर की वजह से 25 वर्षों से बिस्तर पर पड़ी थी। वह रोजाना के काम के लिए बहन और मां पर पूरी तरह निर्भर थी। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर मुफ्फज्जल लाकड़वाला ने कहा कि हमने सोचा था कि अभी उसका वजन करीब 50 किलो कम हुआ होगा। लेकिन करीब 100 किलो कम पाए पाने पर हम चकित हैं। जैसा कि पहले बताया गया था कि उसके शरीर में करीब 100 किलो पानी है।

इसलिए उसे लिक्विड डाइट पर रखने और नियमित फिजियोथेरेपी से वजन में कमी आई है। एमान की सर्जरी के बारे में डॉ. मुफ्फज्जल ने कहा कि यह जल्द की जाएगी। दवा के जरिये जितना संभव हो सके हमने वजन कम करने का प्रयास किया है। लेकिन दवा से ज्यादा वजन कम नहीं किया जा सकता है। अब सर्जरी से ही वजन कम करने में सफलता मिलेगी। पहले उसकी स्लीव बैरियाट्रिक सर्जरी होगी। उसके बाद उसे अलेक्जेंड्रिया वापस भेज दिया जाएगा और निगरानी में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः जब BJP विधायक ने कहा एयरपोर्ट नहीं बना तो PM का प्लेन भी नहीं उतरने देंगे

यह भी पढ़ेंः एम्‍स ने राज्‍य स्‍वास्‍थ्य मंत्रालय को सौंपा जयललिता का हेल्‍थ रिकार्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।