यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छात्राएं भी बनीं अभियान का हिस्सा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मतदाताओं को जागरूक करने और देश के महत्वपूर्ण मुददों को जनता के सामने रखने और उनके ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मतदाताओं को जागरूक करने और देश के महत्वपूर्ण मुददों को जनता के सामने रखने और उनके विचार जानने को लेकर जन जागरण अभियान का सफर सोमवार को बेहद रोचक रहा। अभियान के तहत सोमवार को कॉलेज छात्रों से लेकर अस्पताल के मरीजों ने भी शिरकत की। यमुनापार के विभिन्न स्थानों पर जाकर जन जागरण अभियान के वाहन ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस दौरान लोग राजनीतिक पार्टियों को कभी कोसते रहे तो कभी उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान छात्राएं भी अभियान का हिस्सा बनीं और आवेदन पत्रों को भर कर अभियान में हिस्सा लिया। राजधानी के युवाओं और आम लोगों में राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ कितना रोष और नाराजगी है, यह सोमवार को दैनिक जागरण के जनजागरण अभियान में देखने को मिला।