विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाहाबाद में दारोगा पुत्र ने किया दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Mon, 01 Sep 2014 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:48 PM (IST)

इलाहाबाद में एक रक्षक का पुत्र ही भक्षक साबित हो गया। इलाहाबाद में बहरिया थाना के एक गांव में एक दारोगा के पुत्र ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। दारोगा मध्य प्रदेश में तैनात है। इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र के रैनी गांव में मप्र में तैनात एक दारोगा के पुत्र ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने कल रात

News Article Hero Image

लखनऊ। इलाहाबाद में एक रक्षक का पुत्र ही भक्षक साबित हो गया। इलाहाबाद में बहरिया थाना के एक गांव में एक दारोगा के पुत्र ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। दारोगा मध्य प्रदेश में तैनात है।

इलाहाबाद के बहरिया थाना क्षेत्र के रैनी गांव में मप्र में तैनात एक दारोगा के पुत्र ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने कल रात में इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर दी है। रैनी गांव की किशोरी रविवार देर शाम घास काटकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में गांव में ही रहने वाले दारोगा पुत्र ने उसे पकड़ा और खेत में घसीट ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। कई ग्रामीणों के साथ परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं। पुलिस ने मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज करने व आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की बात कही।

नवाबगंज में किशोरी से दुराचार

इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर गांव में खेत में काम करने गई एक किशोरी से दुराचार किया गया। किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां ने नवाबगंज थाने में गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी का कहना था कि वह छह जून को घर से बाहर खेत की ओर गई थी। गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों से जब उसकी तबीयत बार बार खराब होने लगी तो उसने पड़ोस में रहने वाली मुंह बोली भाभी को आप बीती सुनाई। किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने उसके गर्भवती बताया। परिजनों ने नवाबगंज थाने में देते हुए गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए दुराचार की तहरीर दी। किशोरी के पिता की कई वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। किशोरी मां के साथ मजदूरी कर छोटे भाई व बहन का भरण-पोषण करती है।

जालौन में सामूहिक दुष्कर्म

जालौन में अवर अभियंता के पुत्र ने किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। जालौन के कुठौंद निवासी अवर अभियंता जयहिंद चतुर्वेदी के पुत्र गौरव एक किशोरी को अगवा कर ले गया। दो दिन तक उसने घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कल एसपी से शिकायत की तब तक आरोपी किशोरी को थाने के सामने वाहन से उतार कर भाग गए। पुलिस ने गौरव चतुर्वेदी, अतुल गुप्ता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि बेटी को किसी गिरोह को बेचने की तैयारी थी। छोटी बेटी को गौरव का मित्र अतुल अगवा करने की फिराक में था। बताया जाता है कि गौरव पर पहले भी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लग चुका है। उसने दो शादियां की हैं।

रेप के प्रयास में सिपाही व साथी फसा

गोरखपुर में बच्ची से दुष्कर्म व उसके भाई से कुकर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।