विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में बच्ची से दुष्कर्म व उसके भाई से कुकर्म

By Edited By:
Published: Sat, 30 Aug 2014 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 04:34 PM (IST)

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने बेहद शर्मनाक कृत्य किया। इन लोगों ने एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने बेहद शर्मनाक कृत्य किया। इन लोगों ने एक बच्ची से दुष्कर्म तथा उसके भाई के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में कल दिन में बहन अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के दो युवक आए और दोनों को फुसला कर ले गये। इसके बाद एक युवक ने लड़की को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे युवक ने लड़की के भाई के साथ कुकर्म किया। इन दोनों ने इसके बाद दोनों को शोर मचाने तथा किसी से शिकायत करने के मना किया। जब इन दोनों ने घर जाकर दोनों युवकों की शिकायत की तो उनके परिवारवालों ने पीड़ितों को थाना जाने से रोका साथ ही अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। आज पीड़ित पक्ष अपने रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए छापा मार रही है।

पढ़ें: नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

पढ़ें: उत्तराखंड आपदा में बिछड़ी मासूम से दुष्कर्म