विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Sat, 23 Aug 2014 01:03 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 01:06 PM (IST)

गाजियाबाद में स्कूल से लौट रही दो नाबालिग बहनों को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इन दोनों पीड़िताओं के साथ में दो छोटी बहनें भी थीं। चारों को एक दिन बंधक रखने के बाद छोड़ा गया। पुलिस ने पड़ोसी नफीस समेत संदीप और बबलू नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है

News Article Hero Image

लखनऊ। गाजियाबाद में स्कूल से लौट रही दो नाबालिग बहनों को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इन दोनों पीड़िताओं के साथ में दो छोटी बहनें भी थीं। चारों को एक दिन बंधक रखने के बाद छोड़ा गया। पुलिस ने पड़ोसी नफीस समेत संदीप और बबलू नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी भी एक आरोपी फरार है।

खोड़ा कालोनी क्षेत्र की रहने वाली चारो बहनें दिल्ली स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। इनमें से दो की उम्र 16 व 15 वर्ष है, जबकि दो अन्य 10 और 13 वर्ष की है। इन दोनों बहनों ने बताया कि 20 अगस्त को स्कूल से छुट्टी के बाद वे पैदल लौट रही थीं। रास्ते में कार में सवार पड़ोसी नफीस ने उन्हें घर छोड़ देने की बात कही। कार में नफीस के तीन दोस्त भी थे। उन्होंने मना किया, इसके बाद भी नफीस ने उनको गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद छोटी दोनों बहनों को कुछ सुंघा दिया। बड़ी बहनों को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला। बहनों के बेहोश होने पर आरोपियों ने बड़ी दोनों बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दूसरे दिन दोपहर में उनको होश आया तो किसी तरह वहां से भागकर वह अपने घर पहुंचीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पड़ोसी नफीस समेत संदीप और बबलू नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। अभी एक फरार है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी पहले कार चलाता था, अब बेरोजगार है।

कालेज में घुसकर छात्रा के कपड़े फाड़े, दुष्कर्म का प्रयास

सहारनपुर के इंटर कालेज की एक क्लास में घुसकर तीन युवकों ने छात्रा के कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक छात्रा कल सुबह गांव में स्थित इंटर कालेज जा रही थी। जैसे ही वह कालेज के समीप पहुंची तो वहां खड़े गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा सरेराह तीनों को खरी-खोटी सुनाते हुए कालेज के अंदर अपनी कक्षा में चली गई। छात्रा की फटकार खाए युवकों ने थोड़ी देर बाद कक्षा में मौजूद छात्रों को धमका कर क्लास रूम से बाहर निकालते हुए छात्रा को वहीं रोक लिया। युवकों ने छात्रा के कपड़े फाड़ते हुए उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर दूसरी कक्षाओं के छात्र इकट्ठा हो गए और आरोपी युवकों को चारों ओर से घेर लिया।

इस बीच छात्रों को खदेड़ते हुए तीनों आरोपी कालेज की दीवार फांद फरार हो गए। सूचना पर कालेज पहुंची पुलिस के अनुसार छात्रा ने बताया कि उक्त तीनों आरोपी कई दिनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। आरोपी युवक छात्रा के गांव के ही हैं। एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि कालेज प्रबंधन से मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी युवकों पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।

पढ़ें: बदायूं में किशोरियों के साथ नहीं हुआ दुष्कर्म: सीबीआइ

पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।