विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

By Edited By:
Published: Fri, 22 Aug 2014 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 11:59 PM (IST)

दुष्कर्मियों ने शुक्रवार को एक के बाद जघन्य वारदात कर बिहार को शर्मसार कर दिया। मुजफ्फरपुर जिले में युवती के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, पटना। दुष्कर्मियों ने शुक्रवार को एक के बाद जघन्य वारदात कर बिहार को शर्मसार कर दिया। मुजफ्फरपुर जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने तेजाब डाल उसकी हत्या कर दी। उसका शव पेड़ से लटका मिला। वहीं, पूर्वी चंपारण जिले में एक लड़की को घर से अगवा कर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

मुजफ्फरपुर के बरुराज थाना क्षेत्र में सोमवार से लापता युवती का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर शुक्रवार को पेड़ से लटका मिला। उसके शरीर पर तेजाब डाला गया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि कोई फोन आने पर वह घर से बिना बताए निकली थी। पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल खंगाल रही है।

अगवा कर युवती से गैंगरेप:

पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में युवती को उसके घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव निवासी संतोष कुमार व बरवा बखरी निवासी सोनू कुमार ने अंजाम दिया। संतोष ने उसे अगवा कर अपने घर में कैद किया था। सोनू को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के अहिरौलिया 29 आरडी नहर के पास गुरुवार रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एसटीएफ की टीम ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 13 किलो चांदी के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मुजफ्फरपुर से चांदी के बुरादे के साथ ट्रेन में चढ़े थे।

आरा जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित रौजा मोहल्ले में एक महिला व उसके दो मासूम बेटों की जहर देकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए तीनों शव को अलग-अलग बोरे में बांधकर नदी में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह कोईलवर में नदी तट से तीनों शव बरामद किए गए। पति ने महिला के मां-बाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पटना में दहेज के लिए पति ने मायके जाकर गर्भवती पत्नी को जहर देकर मार डाला। सिवान जिले के कंधवारा में अपराधियों ने गुरुवार रात एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पढ़ें: प्रमाणपत्र के लिए लेखपाल ने लूट ली अस्मत

पढ़ें: कानपुर चिड़ियाघर में किशोरी से दुष्कर्म