विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर चिड़ियाघर में किशोरी से दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 04:20 PM (IST)

लखनऊ। कानपुर चिड़ियाघर में आज युवक ने एक लड़की से बलात्कार किया। इस लड़की की मां चिड़ि

News Article Hero Image

लखनऊ। कानपुर चिड़ियाघर में गुरुवार दोपहर जानवरों के खाली बाड़े में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां ने जब चिड़ियाघर प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उसे परिसर से बाहर भगा दिया गया। पुलिस से शिकायत की गई तो आरोपी फरार हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद एक संदिग्ध कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

पीड़िता की मां चिड़ियाघर में मजदूरी करती है। आरोपी रामू भी वहीं मजदूरी करता है। गुरुवार को महिला की बेटी भी चिड़ियाघर गई थी। आरोप है कि रामू ने किशोरी को केला खिलाने के बहाने बंदरों के खाली बाड़े में बुलाया। इसी बीच देवेंद्र नाम के कर्मचारी ने बाहर से बाड़ा बंद कर दिया। बाड़े में आरोपी रामू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी मदद के लिए चीखी तो मां ने उसे किसी तरह बचाया। महिला ने आरोपी को पहले पिटा और फिर चिड़ियाघर प्रशासन से शिकायत करने पहुंची। वहां अधिकारियों ने उल्टे उसे ही परिसर से बाहर निकाल दिया और धमकी दी कि यदि किसी से कुछ कहा तो काम भी नहीं करने देंगे। परेशान महिला पुलिस के पास पहुंची और बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया।