Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महज सरकार की कोशिशों से साफ नहीं होगा भारत

    By Murari sharanEdited By:
    Updated: Thu, 02 Oct 2014 08:24 PM (IST)

    नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। केंद्र सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' की देश के अन्य राज्यों में भी शुरुआत हुई। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, नेताओं व उच्चाधिकारियों ने अभियान में भाग लिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में अपनी बड़ी बहन के घर ठहरे राष्ट्रपति ने अभियान में सभी भारतीयों को शामिल हा

    Hero Image

    नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। केंद्र सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' की देश के अन्य राज्यों में भी शुरुआत हुई। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, नेताओं व उच्चाधिकारियों ने अभियान में भाग लिया। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में अपनी बड़ी बहन के घर ठहरे राष्ट्रपति ने अभियान में सभी भारतीयों को शामिल होने का आह्वान किया। प्रणब मुखर्जी ने कहा, महज सरकार की कोशिशों से देश साफ नहीं हो सकता, जब तक आमजन की भागीदारी नहीं होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के धनबाद शहर में सांसद, उपायुक्त समेत एक हजार से ज्यादा छात्राओं ने स्कूल, कार्यालय व आसपास की सफाई की। बिहार में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद व नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की। मांझी ने गांधी मैदान, पटना में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने वाले वाहन को जिला भ्रमण पर रवाना किया। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प कराया। पंजाब के बठिंडा जिले के शेखपुरा गांव में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, घर से ही देश साफ होगा।

    राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धानक्या रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान का आगाज किया।

    दिल्ली के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट नजीब जंग ने 'स्वच्छ भारत अभियान' के मौके पर बंगला साहिब गुरुद्वारा में कारसेवा की। उन्होंने पत्नी अमीना के साथ गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के जूते पॉलिश किए।

    भुवनेश्वर के शिशुपालगढ़ के एक बालिका स्कूल में केंद्रीय गैस व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने बायोटॉयलेट बनाने की योजना शुरू की। गेल (इंडिया) कंपनी की ओर से देश में 1021 बायोटॉयलेट बनाए जाएंगे। केंद्रीय रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने भी अभियान के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर झाड़ू लगा सफाई की। उनके साथ रेलवे के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।