विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MCD चुनाव: शुक्रवार को शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 10:40 PM (IST)

अब शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं संग उम्मीदवारों की बैठकों का दौर चलेगा।

MCD चुनाव: शुक्रवार को शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
MCD चुनाव: शुक्रवार को शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। नगर निगम के 272 वार्डो के लिए शुक्रवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा। सार्वजनिक स्तर पर अब उम्मीदवार किसी तरह का प्रचार नहीं कर पाएंगे लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मतदाताओं से मुलाकात जरूर कर सकेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, अब शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं संग उम्मीदवारों की बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में वार्ड के गणितीय आंकडों पर चर्चा होगी। जैसे, कितने वोट अपने पक्ष में और कितने वोट प्रतिद्वंद्वी के खाते में जा रहे हैं।

मालूम हो कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 104-104 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के 64 वार्डो के लिए रविवार को मतदान होना है। मतदान सुबह 8 से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 13,150 बूथ बनाए गए हैं।

मतदान के दिन सुबह चार बजे से रफ्तार भरेगी मेट्रो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नगर निगम चुनाव के दिन 23 अप्रैल को मेट्रो सुबह चार बजे से रफ्तार भरने लगेगी ताकि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी आसानी से ड्यूटी पर पहुंच सकें। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के सभी लाइनों पर यह सुविधा मिलेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि सुबह चार से छह बजे तक 30-30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसलिए मतदान वाले दिन चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सुबह छह बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें सामान्य समय से चलेंगी।

दो दिन तक बंद रहेंगे शराब के ठेके 

जासं, नई दिल्ली। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने अधिसूचना जारी की है कि 21 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे से लेकर 23 अप्रैल शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली के शराब के सभी ठेके बंद रहेंगे। यह फैसला नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखकर लिया गया है।

दरअसल चुनाव के दौरान अक्सर राजनीतिक दलों के द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपनाए जाते है। इस क्रम में शराब वितरण की कोशिशें भी होती है। वहीं, 26 अप्रैल को होने वाली मतगणना के दिन भी शराब के ठेके बंद रहेंगे।

बागियों पर सख्त हुई BJP, 30 कार्यकर्ताओं-नेताओं को पार्टी से निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।