Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल में भाजपा ने खोला खाता

    By Edited By:
    Updated: Tue, 16 Sep 2014 08:27 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में लगातार जमीन तैयार कर रही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव में 15 सालों बाद जीत दर्ज की। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उप ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली , जागरण न्यूज नेटवर्क। पश्चिम बंगाल में लगातार जमीन तैयार कर रही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव में 15 सालों बाद जीत दर्ज की। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माने जाने वाले बसीरहाट क्षेत्र में जीत दर्ज कर सत्ताधारी पार्टी सहित माकपा व कांग्रेस की नींव हिला दी। भाजपा प्रत्याशी शमिक भट्टाचार्य ने बसीरहाट दक्षिणी सीट पर 1586 मतों से कब्जा जमाया, जबकि चौरंगी विस सीट पर भाजपा उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा असम की सिलचर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के साथ भाजपा सिक्किम की एक मात्र सीट के उप चुनाव में तीसरे स्थान पर रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसीरहाट दक्षिण विधानसभा सीट माकपा विधायक नारायण मुखर्जी के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि चौरंगी सीट तृणमूल कांग्रेस विधायक शिखा मित्रा के इस्तीफे के बाद से खाली थी। दोनों सीटों पर गत 13 सितंबर को वोट डाले गए थे। उत्तर 24 परगना जिले की बसीरहाट सीट पर पांच और चौरंगी सीट पर नौ प्रत्याशी मैदान में थे। बसीरहाट से तृणमूल ने भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान द्विपेंदु विश्वास जबकि चौरंगी सीट से पार्टी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की पत्नी नयना बंद्योपाध्याय को प्रत्याशी बनाया था। नयना ने 14344 वोटों से बड़ी जीत हासिल की और भाजपा प्रत्याशी रितेश तिवारी को दूसरे स्थान पर धकेल दिया।

    असम में कांग्रेस से छीनी एक सीट

    असम में कांग्रेस के कब्जे वाली सिलचर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने कब्जा जमा लिया। हालांकि सत्ताधारी कांग्रेस लखीपुर व आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट जमुनामुख की अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे। सिलचर सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार पॉल ने कांग्रेस के अरुण दत्त मजूमदार को 36 हजार 956 वोटों से पटखनी दी।

    सीएम के भाई ने जीती सिक्किम सीट

    सिक्किम मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के छोटे भाई आरएन चामलिंग ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार रांगांग-यांगांग की एकमात्र विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया। यहां सत्ताधारी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की कुमारी मांगर दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि भाजपा प्रत्याशी 351 वोटों से तीसरे स्थान पर रहे।

    पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव में हार के जिम्मेदार सुशील मोदी: शत्रुघ्न सिन्हा

    पढ़ें:यूपी भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकारी हार, रामकुमार ने जड़ा सांसद पर आरोप