विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल धमाके में शामिल थे आतंकी

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Mon, 06 Oct 2014 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 07 Oct 2014 01:07 AM (IST)

बंगाल के ब‌र्द्धमान जिले में हुए धमाके में जांच एजेंसियों को और सुबूत मिलने से आतंकी गतिविधियों की बात पुख्ता हुई है। एनआइए ने अपनी रिपोर्ट में धमाके में शामिल लोगों के तार प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े होने का दावा किया है। विस्फोट में मारे गए शकील की पत्नी ने खुलासा किया कि वह बांग्लादेश में सक्रिय कंट्टरपंथी संगठन का नेता था। ऐसी भी जानकारी मिली है कि धमाके में शामिल लोगों का अलकायदा के ही एक अन्य संगठन अल जेहादी से जुड़ाव हो सकता है। इस बीच, सीआइडी ने हाफिज मोल्ला उर्फ हसन को भी पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि देर रात दो और लोग दबोचे गए। गत दो अक्टूबर को जिले के खगरागढ़ स्थित मकान में धमाके से दो लोग मारे गए और एक घायल हुआ था, जबकि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के ब‌र्द्धमान जिले में हुए धमाके में जांच एजेंसियों को और सुबूत मिलने से आतंकी गतिविधियों की बात पुख्ता हुई है। एनआइए ने अपनी रिपोर्ट में धमाके में शामिल लोगों के तार प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े होने का दावा किया है। विस्फोट में मारे गए शकील की पत्नी ने खुलासा किया कि वह बांग्लादेश में सक्रिय कंट्टरपंथी संगठन का नेता था। ऐसी भी जानकारी मिली है कि धमाके में शामिल लोगों का अलकायदा के ही एक अन्य संगठन अल जेहादी से जुड़ाव हो सकता है। इस बीच, सीआइडी ने हाफिज मोल्ला उर्फ हसन को भी पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि देर रात दो और लोग दबोचे गए। गत दो अक्टूबर को जिले के खगरागढ़ स्थित मकान में धमाके से दो लोग मारे गए और एक घायल हुआ था, जबकि दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था।

मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

धमाके की फिराक में थे आतंकी:

विस्फोट स्थल से बरामद मोबाइल फोन के मेमोरीकार्ड में अमेरिका के व‌र्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले का वीडियो मिला है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमले, प्रशिक्षण शिविरों व रॉकेट लांचर तैयार करने के नक्शे मिले हैं। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक इस तरह का वीडियो व फोटो आतंकी गतिविधियां संचालित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मकान में रहने वाले पांचों लोगों ने ही आतंकी प्रशिक्षण लिया था और हमले की तैयारी में थे। इसीलिए बड़े पैमाने पर आइईडी तैयार की गई थी। घर में मिले एक पर्चे में बांग्ला भाषा में चेचेन्या में सक्रिय आतंकी संगठन को मदद करने की बात लिखी है, जिससे आतंकियों के संबंध बांग्लादेशी संगठन जमात उद दावा से होने के भी सुबूत मिले हैं।

एनआइए-सीआइडी की रिपोर्ट भिन्न:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने धमाके की रिपोर्ट केंद्रीय गृह विभाग को सौंपी है, जिसमें सिमी से संबंध होने की बात कही है। हालांकि सीआइडी की रिपोर्ट में सिमी का उल्लेख नहीं है। धमाके में मारा गया शकील अहमद मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला था और नदिया जिला निवासी अपने ससुर को पिता बताकर अपना मतदाता पहचान पत्र व राशन कार्ड बनवाया था।

मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी:

पुलिस व सीआइडी टीम धमाके के मुख्य अभियुक्त अबुल कलाम की तलाश में लगी है। पुलिस ने कलाम व कौसर का स्कैच जारी किया है। शकील को कलाम ने ही धमाके का संदेश भेजा था। पुलिस ने शकील के मुर्शिदाबाद स्थित घर व दुकान से जेहादी किताबें व अन्य दस्तावेज जब्त किए। सीआइडी के डीआइजी (ऑपरेशन) दिलीप अदक ने बताया कि हाफिज मोल्ला उर्फ हसन को 12 दिनों की हिरासत में भेजा गया है। शकील की पत्नी राजिरा व हसन साहब की पत्नी अमीना को पहले ही नौ दिनों की हिरासत में भेजा जा चुका है। घटना के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया और बांग्लादेश, नेपाल व भूटान की सीमाएं सील कर दी गई हैं। प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर भी चौकसी बढ़ाई गई है।

पढ़ें : आतंकी धमाके पर पर्दा डाल रही पश्चिम बंगाल पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।