विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताओं को भी बम पहुंचाते थे आतंकी

By Anjani ChoudharyEdited By:
Published: Sun, 02 Nov 2014 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Nov 2014 08:02 PM (IST)

आतंकियों द्वारा तैयार सॉकेट बम भी नेताओं तक पहुंचाए गए हैं, जिसकी तलाश जारी है।

News Article Hero Image

कोलकाता ब्यूरो ! ब‌र्द्धमान धमाके की जांच कर रही एनआइए ने खुलासा किया है कि आतंकी सिर्फ बांग्लादेशी संगठन के लिए ही बम नहीं बनाते थे, बल्कि राजनीतिक संगठनों को भी बम पहुंचाते थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी [ एन आइए ] ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि बंगाल में सक्रिय बांग्लादेशी आतंकियों के मॉड्यूल्स जमात- उल-इस्लाम या जमात-उल- मुजाहिदीन बांग्लादेश [ जेएमबी] के लिए बम तैयार करते थे। साथ ही कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए भी बम भेजते थे।

एनआइए सूत्रों के अनुसार, इन आतंकियों द्वारा तैयार किए गए बम अब भी पश्चिम बंगाल में मौजूद हैं। इन बमों के बदले आतंकियों को राजनीतिक दलों के बाहुबली नेताओं की ओर से सुरक्षा दी जाती थी। इतना ही नहीं इन बमों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने में भी ये नेता मदद करते थे। जांच एजेंसी को इस बात के पुख्ता सुबूत मिले हैं। इसमें किस दल के लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। आतंकियों द्वारा तैयार सॉकेट बम भी नेताओं तक पहुंचाए गए हैं, जिसकी तलाश जारी है।