यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रीनगर में लाल चौक पर आतंकी हमला, नौ घायल
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के पहले चरण के सफल मतदान के बाद सूबे में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। आज श्रीनगर ...और पढ़ें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के पहले चरण के सफल मतदान के बाद सूबे में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। आज श्रीनगर के लाल चौक पर आंतकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में एक महिला दो बच्चे और सीआरपीएफ के एक जवान समेत नौ लोग घायल हो गए। ज्ञात हो कि यहां दूसरे चरण का मतदान दो दिसंबर को है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले अरनिया में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना ने चार अतंकियों को मार गिराया था। हमले में तीन भारतीय सैनिक भी शहीद हुए थे। वहीं तीन स्थानीय लोगों की भी मौत हो गई थी।
