विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती हैः राजनाथ

By Manoj YadavEdited By:
Published: Sat, 14 Nov 2015 12:15 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 12:59 PM (IST)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। भारत ने पेरिस में आतंकी हमले की घोर निंंदा की है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राषट्रपति हामिद अंसारी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ खड़े हैं।

पढ़ेंः नवंबर और दिसंबर में पहले भी कई बार कहर बरपा चुके हैं आतंकी

वहीं, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद ने केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरी दुनिया को एकजुट हो जाना चाहिए।

पढ़ेंः जानिए पेरिस अटैक और मुंबई अटैक में क्या हैं समानताएं?

दिल्ली-मुंबई समेत कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ी

पेरिस में हुए हमले के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय वित्तीय राजधानी मुंबई की सुरक्षा बढ़ा दी गई। दिल्ली में आज से व्यापार मेले की शुरुआत हो रही है। व्यापार मेला हर वर्ष रोजाना हजारों लोगो की भीड़ जुटती है। पेरिस हमले के मद्देनजर व्यापार मेले की सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे है। इसके अलावा देश मे महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शाम तक छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी हो सकती है।

गौरतलब है कि पेरिस में देर रात 6 अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले की घटना में करीबन 158 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।