विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सांसद' सचिन तेंदुलकर पहुंचे संसद, पीएम से मिलाया हाथ

By Edited By:
Published: Mon, 05 Aug 2013 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2013 01:02 PM (IST)

क्रिकेट खिलाड़ी और सांसद सचिन तेंदुलकर सोमवार को मानसून सत्र में भाग लेने के लिए राज्यसभा पहुंचे। यहां वह सभी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्रिकेट खिलाड़ी और सांसद सचिन तेंदुलकर सोमवार को मानसून सत्र में भाग लेने के लिए राज्यसभा पहुंचे। यहां वह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।

पढ़ें: जब बेदी ने साधा सचिन पर निशाना

नीले रंग की धारीदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहने सचिन तेंदुलकर संसदीय कार्य राज्यमंत्री राजीव शुक्ला के साथ संसद भवन पहुंचे। तेंदुलकर को पिछले साल अप्रैल में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और बिजनेस वुमेन अनु आगा के साथ राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

पढ़ें: तो सचिन को इस बात का है मलाल

तेंदुलकर ने अपनी सीट पर बैठने से पहले कुछ सांसदों से हाथ मिलाया। इसके तुरंत वह अपने करीब में बैठे नामचीन गीतकार जावेद अख्तर के साथ बातचीत में मशगूल हो गए। उनकी पत्‍‌नी अंजली तेंदुलकर यह सब आगंतुकों की गैलरी में बैठकर देख रही थीं।

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी द्वारा जिंबॉब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 5-0 से जीतकर दर्ज करने भारतीय टीम को बधाई दी, तब तेंदुलकर ने मेज थपथपाकर अपनी खुशी जाहिर की।

लेकिन इस बीच तेलंगाना और बोडोलैंड को लेकर हंगामे के कारण सभापति द्वारा सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित किए जाने के बाद कुछ सांसद तेंदुलकर से हाथ मिलाने के लिए उनकी सीट तक आ गए। इसके बाद तेंदुलकर अपनी सीट से उठकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास पहुंचे और उनसे हाथ मिलाया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर