विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस खिलाड़ी के खिलाफ नहीं खेलने का सचिन को है मलाल

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2013 04:19 PM (IST)

दुबई। भारतीय स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने नायक विवियन रिच‌र्ड्स के खिलाफ नहीं खेलने का मलाल अब भी सालता है। तेंदुलकर ने 1

News Article Hero Image

दुबई। भारतीय स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने नायक विवियन रिच‌र्ड्स के खिलाफ नहीं खेलने का मलाल अब भी सालता है। तेंदुलकर ने 1987 विश्व कप में बॉल ब्वाय से अगले विश्व कप में उस युग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के सफर को याद किया।

आधुनिक युग के महान बल्लेबाज ने कहा कि मुझे याद है 1987 में मैं बॉल ब्वाय था इसलिए मेरे लिए बॉल ब्वाय से अगले विश्व कप में भाग लेना बड़ा बदलाव था। मुझे अब भी सिडनी में टीमों की ग्रुप फोटो याद हैं। इसके बाद डार्लिग हार्बर में डिनर था। यह अविश्वसनीय अनुभव था क्योंकि वहां दुनिया के सभी शीर्ष खिलाड़ी मौजूद थे।

तेंदुलकर ने 1992 विश्व कप में 47 से अधिक के औसत से 283 रन बनाए थे। भारत ने केवल दो जीत (पाकिस्तान के खिलाफ 43 रन से और जिंबाब्वे के खिलाफ 55 रन से) दर्ज की थी जिसमें वह मैन ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े खिलाड़ियों जैसे इयान बॉथम, ग्राहम गूच, कैपलर वेसेल्स, इमरान खान, जावेद मियादाद, वसीम अकरम, डेसमंड हेंस, मैलकम मार्शल और कर्टली एंब्रोस के खिलाफ खेलना विशेष था। हालांकि उन्हें वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विव रिच‌र्ड्स के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाने का मलाल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर