विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Published: Sun, 31 Aug 2014 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 12:05 AM (IST)

जिले से किशोरी को अगवा कर इलाहाबाद स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को वहां कोर्ट मैरिज करने के उद्देश्य से ले जाया गया था, लेकिन उम्र कम होने के कारण शादी नहीं हो सकी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले से किशोरी को अगवा कर इलाहाबाद स्थित एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी को वहां कोर्ट मैरिज करने के उद्देश्य से ले जाया गया था, लेकिन उम्र कम होने के कारण शादी नहीं हो सकी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

रूपनगर कॉलोनी निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा का चार अगस्त को कॉलेज गेट से राजीव गार्डन निवासी दीपक, उसका भाई अनिल व पिता चांदवीर ने मारुति वैन से अपहरण कर लिया और उसे सहारनपुर ले गए, जहां अनिल रहता है। बाद में चालक इमरान, दीपक, चांदवीर, अनिल के अलावा दीपक के दो फूफा सवाचंद व देवीचंद भी इलाहाबाद पहुंचे। आरोप है कि वहां एक होटल में इनमें से तीन लोगों ने 10 दिन तक किशोरी का यौन शोषण किया।

इस दौरान छात्रा का दीपक से कोर्ट मैरिज करने की कोशिश की गई, लेकिन छात्रा के नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो सकी। बाद में आर्यसमाज मंदिर में दीपक से जबरन शादी करा दी गई। किशोरी इनके चंगुल से मुक्त होकर ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से बिजनौर में अपनी बहन की ससुराल पहुंच गई।

थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह बिजनौर से आते समय गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। दूसरी ट्रेन से पीछा करते आ रहे दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों के मुताबिक चार माह पूर्व दीपक की सगाई किशोरी की बड़ी बहन से तय की गई थी।

मोबाइल फोन पर ही किशोरी से दीपक की बात होती थी। बाद में पता चला कि दीपक शादीशुदा है और उसके चार साल का एक बच्चा भी है।

पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

पढ़ें: नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।