Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किशोरी ने वीडियो में बताई उत्पीड़न की कहानी

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Tue, 11 Aug 2015 03:14 PM (IST)

    अस्पताल में भर्ती 16 साल की लड़की ने वीडियो में उसके साथ हुई अमानवीयता की कहानी बताई है। किशोरी चंडीगढ़ में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि उत्पीड़न से आजिज आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया था।

    संगरूर। अस्पताल में भर्ती 16 साल की लड़की ने वीडियो में उसके साथ हुई अमानवीयता की कहानी बताई है। किशोरी चंडीगढ़ में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि उत्पीड़न से आजिज आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कथित रूप से उसने ऐसा पंजाब स्थित उसके गांव के तीन लड़कों द्वारा पीछा करके उसका बार-बार उत्पीड़न किए जाने से परेशान होकर किया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    16 साल की इस लड़की ने अस्पताल में अपने भाई के सेलफोन में रिकॉर्ड कराए बयान में कहा है कि पिछले हफ्ते स्कूल से गांव वापस लौटते समय उसके गांव के तीन लोगों ने बस में उसे उत्पीड़ित किया था। लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे पीटा भी था, लेकिन उसने यह बात अपने पिता को नहीं बताई क्योंकि उसे डर था कि वह उसे स्कूल जाने से मना कर देंगे।

    किशोरी ने बताया है कि उन लोगों ने पिछले चार माह के दौरान कई अन्य मौकों पर भी उसे उत्पीड़ित किया है। यहां तक कि एक बार जब वह अपने भाई के साथ जा रही थी तब उनका भाई के साथ जमकर झगड़ा भी हुआ था।