संतोष गंगवार : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 19
नई दिल्ली। एनडीए सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 15वीं (2009-2014) लोकसभा में उन्हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरोन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
पिछले तीन दशक से सामाजिक कार्य और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता संतोष गंगवार का जन्म 1 नवंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उनकी पत्नी का नाम सौभाग्य गंगवार है। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है।
लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार देश में इमरजेंसी के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 13वीं लोकसभा में अटल बिहार वाजपेयी की नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राच्य मंत्री के साथ साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकि राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।