Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेनका गांधी : कैबिनेट मंत्री

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 May 2014 06:52 PM (IST)

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट से विजयी मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को दिल्ली में हुआ था। वह चार सरकारों में मंत्री रह चुकी हैं। मेनका ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट से विजयी मेनका गांधी का जन्म 26 अगस्त 1956 को दिल्ली में हुआ था। वह चार सरकारों में मंत्री रह चुकी हैं। मेनका गांधी नेहरु गांधी परिवार की सदस्य हैं।

    मेनका गांधी की शिक्षा लारेंस स्कूल, सनवर तथा तदोपरान्त लेडी श्रीराम कालेज, नई दिल्ली में हुई। उन्होंने तत्कालीन प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय के साथ विवाह किया। एक आकस्मिक दुर्घटना में संजय गांधी के देहांत के बाद वे सन 1982 में राजनीति में आयीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह 1989 से 1991 तक पर्यावरण मंत्री रहीं, 1998 से 1999 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रहीं। मेनका गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा को समर्थन दिया।

    श्रीमती मेनका गांधी एक जानी-मानी पर्यावरणवादी कार्यकर्ता हैं। भारत में पशु अधिकारों के प्रश्न को मुख्यधारा में लाने का श्रेय मेनका गांधी को ही जाता है। सन 1992 में उन्होने पीपल फार अनिमल्स नामक एक गैर-सरकारी संगठन आरम्भ किया जो पूरे भारत में (पशु) आश्रय चलाता है।