यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दुर्गा वापस पंजाब कैडर में लौटें तो स्वागत
निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में पंजाब भी सामने आया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ...और पढ़ें

जागरण ब्यूरो, चंडीगढ़। निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में पंजाब भी सामने आया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि दुर्गा शक्ति पंजाब कैडर की आइएएस थीं। उन्होंने अपना कैडर खुद बदलवाया था। अब यदि वह वापस अपने मूल कैडर में लौटना चाहती हैं तो उनका स्वागत है।
पढ़ें: दुर्गा शक्ति के निलंबन पर घिरी सपा
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि दुर्गा शक्ति एक ईमानदार अधिकारी हैं। एक अधिकारी को अपना काम शानदार तरीके से करना चाहिए। रेत खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी के बिना कहीं भी खनन नहीं किया जा रहा।
पढ़ें: उप्र के मंत्री अब दुर्गा पर निजी हमले में जुटे
पंजाब सरकार चाहती है कि राज्य में बाकी जगह पर भी खनन की इजाजत दी जाए। इससे प्रदेश में रेत की कमी नहीं रहेगी और इसके दाम भी नीचे आ जाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
