विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दुर्गा के परिवार का सच बता दिया तो हो जाएंगे हैरान'

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 05:14 PM (IST)

मौका था पांच सौ नब्बे करोड़ रुपये की डेरी व पशुधन विकास की योजनाएं लागू किए जाने का, लेकिन यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, लखनऊ। मौका था पांच सौ नब्बे करोड़ रुपये की डेरी व पशुधन विकास की योजनाएं लागू किए जाने का, लेकिन यहां भी निलंबित आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल का मसला उभर आया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में दुर्गा प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन बुरी तरह बिफर पड़े।

पढ़ें: दुर्गा के निलंबन पर घिरी सपा

दुर्गा नागपाल के अलावा केंद्र सरकार, आइएएस एसोसिएशन और मीडिया को निशाने पर ले लिया। मुद्दे से भटक कर कहने लगे कि उन्होंने नागपाल के परिवार का सच बता दिया तो सभी हैरान रह जाएंगे। अहमद हसन ने मस्जिद की दीवार गिराए जाने के लिए दुर्गा नागपाल से माफी मांगने को कहा।

पढ़ें: दुर्गा वापस पंजाब कैडर में लौटें तो स्वागत

उन्होंने मीडिया को दुर्गा फोबिया का शिकार बताते हुए उसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मीडिया बिना सच्चाई जाने ही दुर्गा के निलंबन मामले को तूल दे रहा है। उसे मौके पर जाकर तहकीकात करनी चाहिए।

दुर्गा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्गा नागपाल को नासमझ एसडीएम बताया जो अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से अंजाम नहीं दे रही थीं। उनके कारण आइएएस कैडर की गरिमा गिरी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर