विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले मनुहार, फिर शादी और बर्बरता

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 05:46 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 11:47 AM (IST)

पहले मनुहार, फिर शादी और उसके बाद धर्मातरण के लिए बर्बरता की हद पार कर दी। यह सब कुछ झेला राष्ट्रीय राइफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव ने। तारा शाहदेव से रंजीत सिंह कोहली ने इसी साल सात जुलाई को रांची के फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू में शादी की थी। शादी में नामी-गिरामी हस्तियों को बु

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रांची। पहले मनुहार, फिर शादी और उसके बाद धर्मातरण के लिए बर्बरता की हद पार कर दी। यह सब कुछ झेला राष्ट्रीय राइफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव ने। तारा शाहदेव से रंजीत सिंह कोहली ने इसी साल सात जुलाई को रांची के फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू में शादी की थी। शादी में नामी-गिरामी हस्तियों को बुलाया था। झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी भी इस समारोह में शामिल हुए थे।

तारा को पहली ही रात सच का पता चल गया, जब उसके पति ने उसे धर्मातरण करने को कहा। शादी में जब सिंदूर की रस्म की बात आई तो कोहली ने कहा कि उसके यहां यह रस्म नहीं है। उसने फेरे भी नहीं लिए। शादी की पहली रात ही उसने तारा से कहा कि उसे तीन बार 'कुबूल है' कहना होगा। तारा ने इसका विरोध किया।

नौ जुलाई को रजिस्ट्रार मुश्ताक के साथ एक मौलवी भी आए। घर में ही पर्दे के पीछे से 'कबूल है' कहलाया गया। प्रताड़ना से तंग तारा के घर से निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। 10 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह मायके पहुंची तो सारी बात मायके वालों को बताई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार की शाम रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल खान के आवासों को सील कर दिया। उसकी जिप्सी, स्कार्पियो व दो अन्य कार के अलावा अन्य गाड़ियां जब्त कर ली गईं।

कोहली के झांसे में ऐसे फंसी तारा:

तारा ने बताया कि वह खेलगांव होटवार (रांची) में प्रैक्टिस के लिए जाती थी। रंजीत वहां आने-जाने लगा। उससे दोस्ती गांठ ली। वह पीली बत्ती गाड़ी पर चलता था। साथ में सुरक्षा गार्ड भी होता था।

उसने बताया कि उसके पिता पटना में सेल टैक्स कमिश्नर थे, जिनका निधन हो चुका है। रांची मेन रोड के ब्लेयर अपार्टमेंट में उसका आरडी-4 नंबर फ्लैट है। यह बाद में पता चला कि उसने फ्लैट किराए पर लिया था। यह भी जानकारी मिली कि रंजीत कोहली का अशोकनगर के एफ-95 में अपना मकान है, जिस पर कौशल निवास लिखा है।

यह भी शादी के बाद पता चला कि उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम रकीबुल हसन रख लिया था। अप्रैल 2014 में तारा की मां का देहांत हो गया। इसके बाद सहानुभूति के नाम पर रंजीत उर्फ रकीबुल की नजदीकी उससे और बढ़ीं। उसने मुश्ताक नामक बड़े अधिकारी को अपना अभिभावक भी बताया था।

तारा से उसने उक्त अधिकारी की बात भी कराई, जिन्होंने मध्यस्थता करते हुए तारा को शादी के लिए राजी कराने का प्रयास किया।

कोहली के फ्लैट से मिलीं ताकत की दवाइयां:

रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल खान के रांची के ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित फ्लैट को सोमवार की देर शाम पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोलकर सर्च किया। दो घंटे तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस को कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं।

फ्लैट से ताकत की दवाइयां, नौकरी लगाने सहित एनजीओ से जुड़े कागजात व कुछ धार्मिक पुस्तकें पुलिस के हाथ लगी हैं, इनकी छानबीन की जा रही है।

पढ़ें: आखिर क्या है स्त्रीत्व

पढ़ें: पूर्व शूटिंग चैंपियन को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर कुत्तों से कटवाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।