विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व शूटिंग चैंपियन को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर पति ने कुत्तों से कटवाया

By Edited By:
Published: Sun, 24 Aug 2014 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 07:44 AM (IST)

नेशनल रायफल शूटिंग चैंपियन रही तारा शाहदेव ने अपने पति पर जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। तारा ने कहा कि

News Article Hero Image

रांची । नेशनल रायफल शूटिंग चैंपियन रही तारा शाहदेव ने अपने पति पर जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है। तारा ने कहा कि मना करने पर पति ने उसे पीटा और कुत्तों से कटवाया।

तारा का कहना है कि शादी के वक्त खुद को रंजीत कोहली बताने वाला उसके पति का असली नाम रकीब-उल-हसन है। उसने खुद को हिंदू बताकर उसे धोखा दिया और शादी की। पुलिस शिकायत में तारा ने बताया कि उसके हसन ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। जब तारा ने इंकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे कुत्तों से कटवाया गया।

तारा का कहना है कि हसन उसे निगरानी में रखता था, लेकिन एक बार जब वह नई दिल्ली गया, तब उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी और परिवार वालों ने आकर उसे हसन के कब्जे से छुड़वाया। तारा को पति का असली नाम तब पता चला, जब झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की तरफ से इफ्तार का दावतनामा आया। इस दावतनामें में रंजीत को जनाब रकीब-उल-हसन खान कहकर संबोधित किया गया था। तारा का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही उसके पति ने 20-25 मौलवियों को घर बुलाया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

इस पूरे मामले को देखते हुए झारखंड की महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी ने तारा से मुलाकात की और मदद करने का भरोसा दिया। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी और फरार हुए हसन को पकड़कर सही सजा देगी।मामले का खुलासा होने के बाद तारा के परिवार ने इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। उसके बाद से ही रकीब परिवार समेत फरार है।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।