विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा का माया पर हमला, शैतान के मुंह से धार्मिक वचन ठीक नहीं लगते

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 10:39 AM (IST)

आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर राजनीतिज्ञों की बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। आइएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को लेकर राजनीतिज्ञों की बयानबाजी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब दुर्गा के बचाव में आगे आई बसपा प्रमुख मायावती को उनके बयानों के लिए घेरा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मायावती पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मुंह से ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित किए जाने की बात ठीक उसी तरह लगती है, जैसे शैतान के मुख से धार्मिक प्रवचन बोले जा रहे हों।

गुस्से में मंत्री जी, कहा- दुर्गा के परिवार का सच बता दिया तो हो जाएंगे हैरान

उन्होंने कहा कि बसपा की मुखिया मायावती का उत्तर प्रदेश में पांच साल का शासनकाल कितना बदनाम रहा है, इस बात से कोई अंजान नहीं है। उनके सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे। गुंडागर्दी और लूटपाट तो जैसे उनके शासन का हिस्सा था। यही नहीं उनके दौर में भी कई आईएएस अफसरों को बगैर किसी कारण निलबिंत किया गया है। उनके मुंह से ये सारी बातें अच्छी नहीं लगती है।

दुर्गा के निलंबन पर घिरी सपा

उन्होंने कहा कि अगर मायावती को अखिलेश सरकार के काम में कुछ अच्छाई नहीं दिख रही है तो इसका मतलब उनके आंखों में कचरा आ गया है। गौरतलब है कि बीते दिनों मायावती ने कहा था कि दुर्गा शक्ति का निलंबन बिल्कुल सही नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर