Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार में रंगरेलियां मना रहा कथित सपा नेता गिरफ्तार

    By Edited By:
    Updated: Mon, 25 Aug 2014 03:00 PM (IST)

    कानपुर में कल रात एक कार में युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे कथित सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र में एफएम कालोनी के पास सपा का झंडा लगी कार में कथित सपा नेता युवती के साथ अश्लील

    Hero Image

    लखनऊ। कानपुर में कल रात एक कार में युवती के साथ रंगरेलियां मना रहे कथित सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले तो उसने पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र में एफएम कालोनी के पास सपा का झंडा लगी कार में कथित सपा नेता युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। पुलिस ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में कार से बाहर निकाला। देर रात तक थाने में चली गहमागहमी के बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक खुद को सपा नेता का भतीजा बता रहा है।

    पुलिस के अनुसार कार में चमनगंज टुकनियापुरवा निवासी शहबाज मुख्तार नाम का युवक शास्त्री नगर की युवती संग आपत्तिजनक स्थित में पकड़ा गया। देर रात युवती की तहरीर पर उसके खिलाफ अश्लील गाने व सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मामला मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक शहबाज खुद को सपा नेता इखलाख अहमद का भतीजा बता रहा है।

    दो दिन में कानपुर में सार्वजनिक स्थल पर नेताओं द्वारा अश्लीलता करने का दूसरा मामला है। शुक्रवार को फजलगंज के एक होटल में फतेहपुर के मलवा क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य सुधा सिंह के पति सुरेश पटेल एक शादीशुदा महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे। उन्हें महिला की पति की शिकायत पर गिरफ्तार किया था।

    पढ़ें: मुंबई में महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जज सस्पेंड

    पढ़ें: 'मर्दानी' ममता के साथ छेड़छाड़ मामले में सपा नेता के बेटे को बचा रही पुलिस