विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले भी नक्सली बना चुके हैं नेताओं को निशाना

By Edited By:
Published: Sat, 25 May 2013 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2013 11:16 PM (IST)

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में नक्सली पहले भी नेताओं को निशाना बनाकर आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में नक्सली पहले भी नेताओं को निशाना बनाकर आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। हालांकि इनमें नेताओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उनके साथ वालों को जान गंवानी पड़ी। इन वारदातों ने प्रदेश में वीआईपी सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

जुलाई, 2011 में गरियाबंद जिले के उदंती के पास नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल के काफिले को उस समय निशाना बनाया था, जब वे देवभोग से किसान सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे थे। इस हमले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी। इसी तरह मई, 2012 में महिला बाल विकास मंत्री लता उसेंड़ी के बंगले में नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी थी। हालांकि उस वक्त उसेंडी बंगले में नहीं थीं, लेकिन नक्सलियों ने वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी को गोलियों से भून डाला था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर