Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब एनडीएमसी की स्मार्ट सड़कें भी 'बोल उठेंगी'

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 08:18 PM (IST)

    एनडीएमसी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें स्मार्ट बनाई जायेंगी। जबकि हवाई अड्डे की जाने और आने वाली सड़कों को अत्याधुनिक बनाया जायेगा।

    नई दिल्ली, (जागरण ब्यूरो)। एनडीएमसी क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें स्मार्ट बनाई जायेंगी। पहले चरण में यहां की उन सड़कों को लिया जायेगा, जो स्मार्ट सिटी के व्यावसायिक केंद्रों की ओर जाती हैं। जबकि हवाई अड्डे की जाने और आने वाली सड़कों को अत्याधुनिक बनाया जायेगा। एनडीएमसी स्मार्ट सिटी को ट्रैफिक जाम जैसी हालत से बचाने के लिए पैदल चलने वालों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इसके लिए आकर्षक फुटपाथ बनाये जायेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके पहले चरण में राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को नियंत्रित किया जायेगा। इसके तहत कनॉट प्लेस, खान मार्केट और सरोजनी नगर जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों को कार फ्री बनाया जायेगा। लेकिन इन व्यावसायिक केंद्रों की ओर जाने वाली सड़कों के साथ आकर्षक झांकियों से युक्त फुटपाथ बनाये जायेंगे। इन फुटपाथ पर चलने का अपना अलग अनुभव होगा। इन सड़कों के साथ-साथ साइकिल ट्रैक भी बनाये जायेंगे।

    शहरी विकास मंत्रालय में स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक स्मार्ट सड़कों के बनने से इस क्षेत्र को पर्यावरण प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। स्मार्ट परिवहन प्रणाली अपनाई जायेगी। इसमें लगाई जाने वाली सेंसर नियंत्रण प्रणाली से सफर में समय बचेगा। स्मार्ट सड़कों की ट्रैफिक लाइट कंट्रोल से यात्रा सुरक्षित हो जायेगी। सड़कें लगने वाले जाम से मुक्त होंगी।

    पेट्रोल व डीजल के साथ अन्य ऊर्जा की बचत होगी। सड़कों पर रात को चमकने वाले साइन बोर्ड होंगे, जो सीधे सौर ऊर्जा से चार्ज होंगे। सड़कों पर जितनी जरूरत होगी, उतनी ही बिजली खर्च होगी। स्मार्ट सड़कों को तब्दील करने में जो लागत आयेगी, उससे कहीं अधिक की बचत होगी।

    स्मार्ट सिटी की समीक्षा के दौरान दिल्ली सरकार के कामकाज पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गंभीर चिंता जताई है। हवाई अड्डा से कनॉट प्लेस तक आने वाली सड़क की खराब हालत पर नायडू ने राज्य प्रशासन को आड़े हाथों लिया। इस 13 किमी लंबी सड़क को आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग से बनाने पर जोर दिया है। इस सड़क को और चौड़ा बनाने और हरियाली मेंटेन करके उड़ने वाली धूल को रोकने पर जोर दिया गया है।

    केजरीवाल कैबिनेट का फैसला, NDMC इलाके में भी मिलेगा मुफ्त पानी