Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल भूकंप त्रासदी: छह अप्रैल को मिल गए थे भूकंप के संकेत

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Sun, 26 Apr 2015 12:08 AM (IST)

    भारत और नेपाल में शनिवार को आए तीव्र भूकंप के संकेत वैज्ञानिकों को छह अप्रैल को ही मिल गए थे। हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भ के अंदर प्लेटों के खिसकने से भारी उथल-पुथल हुई थी। सेटेलाइट की मदद से हासिल संकेतों का भू-भौतिकविद् अध्ययन करके सटीक अनुमान लगाने में जुटे थे,

    आगरा [अली अब्बास]| भारत और नेपाल में शनिवार को आए तीव्र भूकंप के संकेत वैज्ञानिकों को छह अप्रैल को ही मिल गए थे। हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भ के अंदर प्लेटों के खिसकने से भारी उथल-पुथल हुई थी। सेटेलाइट की मदद से हासिल संकेतों का भू-भौतिकविद् अध्ययन करके सटीक अनुमान लगाने में जुटे थे, इससे पहले ही शनिवार को भूकंप आ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल के आइसेक्ट विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सूर्याशु चौधरी के मुताबिक नेपाल में जिस स्थान पर भूकंप का केंद्र था, उसके आसपास भूगर्भ के अंदर नौ महीने से प्लेटों के खिसकने से उथल-पुथल चल रही थी। वीक जोन (भूकंप का केंद्र रहे) से कुछ रेडान गैसों का उत्सर्जन जारी था। छह अप्रैल को यह प्रक्रिया तेज होने पर सेटेलाइट की मदद से पकड़ में आई, तो अध्ययन शुरू हुआ। वहीं, 23 अप्रैल को भूगर्भीय उथल-पुथल चरम पर पहुंच चुकी थी।

    पढ़ें: काठ की कला के लिए मशहूर काठमांडू मलबे में तबदील

    भू भौतिकविद् डॉ. सूर्याशु चौधरी के मुताबिक वैज्ञानिक गैसों के उत्सर्जन से पैदा होने वाले वीक जोन (भूकंप के केंद्र) का पता लगाने में जुटे थे, ताकि भूकंप का सटीक अनुमान लगा लोगों को आगाह किया जा सके। इससे पहले ही शनिवार को भूकंप आ गया। डॉ. सूर्याशु और रूसी वैज्ञानिक भूकंप पर लगातार रिसर्च कर रहे हैं।

    तीन दिन तक रहें सतर्क : भूकंप के बाद लोगों को अभी तीन दिन तक सतर्क रहना होगा। भू-भौतिकविद् सूर्याशु चौधरी ने बताया भूगर्भ की प्लेटों को स्थिर होने में तीन दिन का समय लगता है। प्लेटों का स्थिर होना इस पर निर्भर करता है कि पृथ्वी अपनी कितनी ऊर्जा निकाल चुकी और कितनी अभी बाकी है। इस प्रक्रिया के दौरान झटके फिर लग सकते हैं।

    इस तरह लगाया जाता है अनुमान : भूगर्भ के अंदर वीक जोन में रेडान गैसों का उत्सर्जन होता है। यह गैसें वायुमंडल के साथ रासायनिक क्रिया करतीं हैं, जिससे वायुमंडल के तापमान, उसकी स्थैतिक ऊर्जा में परिवर्तन मिलता है। वैज्ञानिक इसी के आधार पर भूकंप और उसके केंद्र का अनुमान लगाते हैं।

    पढ़ें: नेपाल में 81 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप, हजारों की गई जान

    तस्वीरों में देखें नेपाल की तबाही का मंजर