यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेगुनाह मुस्लिमों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाए राज्य : शिंदे
आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार को अल्पसंख्यक वोटरों की फिक्र सताने लगी है। गृहमंत्री ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार को अल्पसंख्यक वोटरों की फिक्र सताने लगी है। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को आतंकी घटनाओं में फंसे मुस्लिम युवकों के खिलाफ दायर याचिकाओं की समीक्षा के लिए राज्यों को कमेटी बनाने को कहा है।
पढ़ें : आदर्श का पिटारा खुला तो समझो डूबी कांग्रेस
गौरतलब है कि गृहमंत्री शिंदे ने पहले आतंकी मामले में फंसे बेगुनाह मुस्लिम युवकों को छोड़ने के लिए एक एडवायजरी जारी की थी। लेकिन अब उन्होंने राज्यों से स्क्रीनिंग कमेटी बनाने को कहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि ऐसा ही प्रावधान पोटा कानून में था, जिसे एनडीए सरकार ने लागू किया था लेकिन यूपीए सरकार बनते ही इस कानून को निरस्त कर दिया था।
पढ़ें : शिंदे बोले, दाऊद को जल्द भारत लाएंगे
शिंदे ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के लिए मोदी और केजरीवाल कोई चुनौती नहीं हैं। कांग्रेस बड़े-बड़े तूफान झेल चुकी है। उन्होंने कहा कि 2004 से पहले भी कांग्रेस की छह राज्यों में हार हुई थी लेकिन हम केंद्र में सरकार बनाने में सफल रहे। कांग्रेस तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी।
पढ़ें : भटके युवकों को माफी के लिए सरकार तैयार : शिंदे
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर