यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भटके युवकों को माफी के लिए सरकार तैयार: शिंदे
झारखंड व बिहार में आतंकी संगठनों के साथ जुड़े युवकों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सरकार उन्हें माफ करने ...और पढ़ें

रांची [जागरण ब्यूरो]। झारखंड व बिहार में आतंकी संगठनों के साथ जुड़े युवकों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सरकार उन्हें माफ करने को तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, दिग्भ्रमित होकर जो युवा हिंसा का सहारा ले रहे हैं, उन्हें हम माफ करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि वे हिंसा छोड़कर मुख्य धारा में लौटें।
गृह मंत्री सोमवार को रांची विश्वविद्यालय के 28वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में कुल 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया, जिनमें 20 लड़कियां थीं। शिंदे ने बताया कि रांची व बोधगया आतंकियों के निशाने पर हैं। इन शहरों के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां तैनात सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रखेंगी।
जासूसी विवाद में शिंदे भी कूदे
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर