विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिंदे बोले, दाऊद को जल्द भारत लाएंगे

By Edited By:
Published: Wed, 08 Jan 2014 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 09:57 AM (IST)

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम जल्द हमारे शिकंजे में होगा। उसे जल्द ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम जल्द हमारे शिकंजे में होगा। उसे जल्द भारत लाया जाएगा। सरकार दाऊद को भारत लाने को लेकर गंभीरता से सक्रिय हो गई है। माना जा रहा है कि एफबीआइ की मदद से संयुक्त अभियान के जरिए इसे अंजाम दिया जा सकता है।

शिंदे ने कहा कि दाऊद को जल्द भारत लाने में सफलता मिल सकती है। उन्होंने कहा, हमें दाऊद के मूवमेंट का पता है। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो दाऊद को जल्दी ही भारत लाया जा सकता है। शिंदे ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ के प्रमुख से बातचीत की थी। एफबीआइ प्रमुख ने दाऊद इब्राहिम को पकड़ने में भारत को मदद का भरोसा दिया था।

पढ़ें: मोदी को मारने के लिए दाऊद को मिली सुपारी!

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर