विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कई राज्यों से जुड़े सेक्स स्कैंडल के तार

By Sachin kEdited By:
Published: Tue, 21 Jul 2015 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2015 08:14 AM (IST)

राजधानी शिमला के शोघी रायकोट होटल में पकड़े गए सेक्स स्कैंडल के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। सेक्स रैकेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के शोघी रायकोट होटल में पकड़े गए सेक्स स्कैंडल के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। सेक्स रैकेट का संचालन लुधियाना व राजस्थान से किया जाता था। लुधियाना की कुछ लड़कियां देश के किसी भी राज्य में जाकर यह काम करती थीं।

इन बार बालाओं की मुखिया लुधियाना की प्रीति है। कुछ वर्ष पहले प्रीति लुधियाना में कॉल गर्ल के तौर पर एक महिला के पास काम करती थी। महिला की मौत के बाद प्रीति ने सारा काम संभाल लिया। लड़कियों को इस धंधे में लाने व काम देने का सारा जिम्मा प्रीति देखती थी। वह एक लड़की से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक कमीशन ग्राहकों से कमाती थी।

उसकी दोस्ती लुधियाना में टैक्सी चालक बलबिंद्र के साथ हुई। बलबिंद्र अक्सर प्रीति से मिलने आता था। उसने प्रीति से एक दिन बात की कि वह पर्यटक उसके पास भेजा करेगा मगर इसके बदले उसे कमीशन दी जाए। प्रीति ने यह बात स्वीकार कर ली। इसके बाद बलबिंद्र ने कुछ ट्रैवल एंजेट के साथ मिलकर यह गैरकानूनी धंधा शुरू कर दिया। बलबिंद्र राजस्थान निवासी अनिल के साथ मिलकर वीकेंड टुअर आयोजित करवाता था। हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा में दो या तीन दिन के पैकेज का रेट प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये लिया जाता था। इस पैकेज में रहना, खाना-पीना व बार बालाओं के डांस की सुविधा होती थी।

पुलिस के सामने बलबिंद्र ने कबूल किया है कि रविवार को जो ग्रुप शिमला आया था, उसे प्रीति व अनिल की सहायता से आयोजित करवाया गया। अनिल ने राजस्थान के रहने वाले 18 व्यक्तियों को टूअर पैकेज के लिए तैयार किया। बुकिंग के दौरान अनिल बलबिंद्र की सहायता से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को दिखाता था। ये फोटो प्रीति व्हाट्स एप पर भेजती थी। गिरोह में पकड़ी गई आठ में से सात महिलाएं तलाकशुदा हैं। एक महिला शादीशुदा है। लड़कियों को डांस करने के 2500 रुपये दिए जाते थे। इसमें से प्रति लड़की 500 रुपये प्रीति कमीशन के तौर पर अपने पास रखती थी।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें