Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ...तो लग जाती जिस्म के बाजार में इन लड़कियों की बोली

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Sun, 15 Mar 2015 10:55 AM (IST)

    सरकार और पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से रचबस रहा है। मुंबई के डांस बार चलन से तो आप वाकिफ ही होंगे। डांस बारों पर ...और पढ़ें

    Hero Image

    ठाणे। सरकार और पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से रचबस रहा है। मुंबई के डांस बार चलन से तो आप वाकिफ ही होंगे। डांस बारों पर प्रतिबंध लगने के बाद से इस धंधे से जुड़े लोगों ने अपने धंधे की जमीन मुंबई से सटे इलाकों में तैयार कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाणे में पुलिस और मानव तस्करी विरोधी दल की साझा छापेमारी में इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि बार में मासूम लड़कियों को जबरन देह व्यापार ढकेला जा रहा है।

    पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते शुक्रवार की आधी रात ठाणे के कश्मिरिया इलाके में स्थित एक बार में छापा मारा था। छापा मारने गई टीम को पुख्ता खबर थी कि बार में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाई गई हैं।

    वक्त रहते खबर मिल जाने पर पुलिस ने फौरन बार में छापा मारा और वहां से सात लड़कियों को बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि लड़कियों को एक दिन या कुछ घंटे पहले ही वहां लाया गया था। ठाणे पुलिस ने बताया कि लड़कियां अब सुरक्षित हैं।

    छापेमारी की टीम को लीड कर रहे सीनियर सब इंस्पेक्टर किशोर खैरनार ने बताया कि बार मालिक सुधाकर अनंत शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बार मालिक के साथ इस बदनाम धंधे में लिप्त उसके सहयोगियों रवि अन्ना शेट्टी, हरीश शेट्टी और सुधाकर लिंगायत को खोजने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक आवागमन (निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पढ़ेंःबाप रौब से बोला, पढ़ेगी नहीं तो मरेगी बेटी

    पढ़ेंः मिशनरी स्कूल में 70 वर्षीया नन से गैंगरेप, पांच धरे गए