Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का निधन

    जाने-माने पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह

    By Edited By: Updated: Thu, 20 Mar 2014 02:47 PM (IST)

    नई दिल्ली। जाने-माने पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह का गुरुवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। वह अपने दिलखुश अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने अंतिम दिनों तक लेखन नहीं छोड़ा था। कई अखबारों में उनके कॉलम लगातार छप रहे थे। खुशवंत को दिल्ली के जानकारों के तौर पर भी जाना जाता है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशवंत सिंह उन लोगों में से थे जिन्हें भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी लोग बेहद सम्मान देते थे। उनका जन्म दो फरवरी 1915 को पंजाब में हुआ था। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।