Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैलजा का मंत्री पद से इस्तीफा, मिल सकती है हरियाणा की कमान

    By Edited By:
    Updated: Wed, 29 Jan 2014 07:22 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले सरकार छोड़ संगठन के लिए काम करने वालों की सूची में कुमारी सैलजा भी शामिल हो गई हैं। कांग्रेस आलाकमान के बेहद चौंकाने वाले फैसले में पहले सैलजा को हरियाणा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। सैलजा ने नामांकन करने के साथ ही केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री के अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया। प्रबल संभावनाएं हैं कि अब हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी उन्हें गृह राज्य भेजा जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने चुनावी तैयारियों क

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार छोड़ संगठन के लिए काम करने वालों की सूची में कुमारी सैलजा भी शामिल हो गई हैं। कांग्रेस आलाकमान के बेहद चौंकाने वाले फैसले में पहले सैलजा को हरियाणा से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। सैलजा ने नामांकन करने के साथ ही केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री के अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया। प्रबल संभावनाएं हैं कि अब हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी उन्हें गृह राज्य भेजा जा सकता है। इस बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा की प्रदेश चुनाव समिति भी गठित कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कंट्टर विरोधी मानी जाने वालीं सैलजा को राज्यसभा भेजने में वहां की स्थानीय राजनीति ने भी अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस के प्रमुख विरोधी दल इंडियन नेशनल लोकदल ने दलित समुदाय से ही राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। सैलजा अरसे से हरियाणा में कांग्रेस का दलित चेहरा रही हैं। वैसे पहले कांग्रेस की तरफ से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम चर्चा में था। मगर बाहरी व जातीय समीकरणों का हवाला देकर इसे रोका गया है।

    सैलजा को हरियाणा से पेश करने से टीम राहुल के करीबी माने जाने वाले सिरसा के सांसद दलित वर्ग से आने वाले अशोक तंवर को भी सीमित करना माना जा रहा है। तंवर का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर तय होने के एक साल बाद भी घोषित न हो पाने के पीछे सैलजा का ही प्रभाव माना जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तंवर को उभरते चेहरे रूप में घोषित किए जाने से हुड्डा भी सियासी रूप से बहुत सहज नहीं थे। ऐसे में सैलजा का राज्यसभा आने के बाद उनका हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनना भी लगभग तय माना जा रहा है। पिछले लंबे अरसे से इस्तीफा सौंपने के बाद भी फिलहाल यह पद हुड्डा के विश्वस्त फूलचंद मुलाना के पास है।

    इस बीच, कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा की 20 सदस्यीय कांग्रेस चुनाव समिति घोषित कर दी है। उसमें फूलचंद मुलाना, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी बीरेंद्र सिंह, सैलजा, अशोक तंवर, अवतार सिंह भड़ाना, एचएस चंट्टा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, सावित्री जिंदल, आफताब आलम, डॉ. राम प्रकाश, विनोद शर्मा, बलबीर पाल शाह, शादी लाल बत्रा, जगदीश नेहरा, सुरेश गुप्ता व राजकुमार बाल्मीकि को सदस्य बनाया गया। इनके अलावा चार पदेन सदस्य अमित सिहाग, संदीप बूरा, सुमिता सिंह व छोटा सिंह चौहान हैं।

    पढ़ें: एक ही मंच पर भिड़ गए सैलजा व हुड्डा

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner