विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी में स्कूल जा रही शिक्षिका से गैंगरेप

By Edited By:
Published: Mon, 01 Sep 2014 12:52 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 12:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका के साथ चार बदमाशों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर भाग रहे आरोपियों में एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच, अपनी महिला साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलने से गुस्साएं शिक्षकों ने बेवर थाने को घेर लिया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका के साथ चार बदमाशों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर भाग रहे आरोपियों में एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच, अपनी महिला साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर मिलने से गुस्साएं शिक्षकों ने बेवर थाने को घेर लिया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में आज सुबह स्कूल जा रही एक शिक्षिका को चार बदमाशों ने दबोच लिया। बदमाशों ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके पर्स में रखी सारी धनराशि तथा अन्य सामान लूट लिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद फरार हो रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि तीन अभी भी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले भर के शिक्षक बेवर थाना प्रागंण में एकत्र हैं। इन लोगों ने जिले के स्कूल को बंद करने के साथ ही चुनाव ड्यूटी करने से मना कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। यहां पर खराब हो रही स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास चल रहा है।

गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना ऐसे समय में हुई है जब मैनपुरी में लोकसभा उप चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं और यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है।

पढ़े: इलाहाबाद में दरोगा पुत्र ने किया दुष्कर्म

रेप के प्रयास में सिपाही व साथी फंसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।