विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंदौर : 2000 के नए नोट की फोटोकॉपी से बच्चों ने दुकानदार को ठगा

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 10:20 AM (IST)

इस धोखाधड़ी को किसी बड़ी उम्र के चालबाज आदमी ने नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अंजाम दिया है।

News Article Hero Image

इंदौर, जेएनएन। नोटबंदी के फैसले के बाद पहली बार नए नोटो से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी को किसी बड़ी उम्र के चालबाज आदमी ने नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अंजाम दिया है। जी हां इंदौर में बच्चों ने एक हलवाई वाले को 2000 के नोट की रंगीन कॉपी के दम पर खरीददारी कर ठगा है।

स्कूल से आते वक्त घटना को दिया अंजाम

पुलिस प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे बच्चें अपने स्कूल से आ रहे है थे इसी दौरान वे गोपालकृष्ण यादव की दुकान पर रुके औ वहां वे खरीददारी करने लगे। बच्चों ने 2000 के नकली नोट देते हुए दूध और मिठाईयों की 200 रुपये की खरीददारी की और 1800 रुपये वापस ले लिए।

जानिए, किस तरह के सुरक्षा फीचरों से लैस हैं नए नोट

पढ़ें- तंगदिनों में सामने आए जिंदादिल, बैंक में जमा कराए लाखों के छोटे नोट

असली नोट की रंगीन फोटोकॉपी की बैंक ने दी जानकारी

बाद में दुकान के मालिक और उसके बेटे को इस नए नोट को लेकर कुछ संदेह पैदा हुआ और दोनों ने नजदीकी बैंक में जाकर नोट दिखाया जहां इस नोट को नकली बताया दिया गया है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि यह असली 2000 के नोट की रंगीन फोटोकॉपी थी।

आरोपियों की तलाश जारी

नकली नोट की जानकारी पता चलने के बाद गोपालकृष्ण यादव ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर बच्चों के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर वर्मा ने जानकारी दी कि अभी तक आरोपी बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन हमें पता चला है कि वह संख्या में 4 थे और उनके कंधो पर स्कूल के बैग थे।

कहीं नए नोटों से लूट तो कहीं दी जा रही है घूस

गुजरात पोर्ट ट्रस्ट अधिकारियों के पास से 2.9 लाख के नए नोटों वाली रकम मिलने का मामला सामने है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, इलेक्ट्रिकल फर्म में लंबित बिलों को पास करने के लिए घूस दी गई थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि घूस दिए जाने वाले इतनी बड़ी रकम में केवल 2000 रुपये के नए नोट ही शामिल हैं, जबकि पुराने नोटों पर प्रतिबंध के बाद, हर हफ्ते मात्र 24,000 रुपये ही निकाले जा सकते हैं। ये नए नोट करीब एक हफ्ते पहले 11 नवंबर से ही शुरू किए गए हैं।

नोटबंदी के बाद देश में संघर्ष का माहौल बना हुआ है वहीं गुजरात पोर्ट ट्रस्ट के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनपर 2.5 लाख रुपये की घूस लेने का आरोप है। इनमें से एक के घर से 40,000 रुपये बरामद किए गए हैं। नोटबंदी के बाद देशभर में कैश की किल्लत है।

पढ़ें- नोटबंदी: इस तरह के सुरक्षा फीचरों से लैस हैं नए नोट, टूटेगी आतंकियों की कमर