विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सारधा कांड में असम के दो पूर्व मंत्रियों के घर छापे

By Edited By:
Published: Thu, 28 Aug 2014 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 28 Aug 2014 08:26 PM (IST)

करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने गुरुवार को असम के दो पूर्व मंत्रियों के 22 ठिकानों पर छापे मारे। सारधा में निवेशकों के पैसों की धांधली के आरोप में सीबीआइ ने पूर्व मंत्री हिमंत विश्वशर्मा व अंजन दत्ता के आवास एवं कार्यालयों पर छापेमारी की। सीबीआइ सूत्रों के अनुसार

News Article Hero Image

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ ने गुरुवार को असम के दो पूर्व मंत्रियों के 22 ठिकानों पर छापे मारे। सारधा में निवेशकों के पैसों की धांधली के आरोप में सीबीआइ ने पूर्व मंत्री हिमंत विश्वशर्मा व अंजन दत्ता के आवास एवं कार्यालयों पर छापेमारी की।

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार गुवाहाटी में 12 ठिकानों के अलावा दो धुबरी, सात कोलकाता व एक मुंबई में ठिकानों पर छापा मारा गया। शर्मा 2001 तक गोगोई सरकार में प्रभाव वाले मंत्री थे, लेकिन मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया था, जबकि दत्ता को गोगोई का करीबी माना जाता था। कोलकाता में एक मंत्री के निजी सहायक बापी करीम के ठिकानों पर छापे मारे गए। इसके अलावा उद्योगपति सज्जन व संधीर अग्रवाल और पूर्व आइपीएस अधिकारी देबेन बिस्वास व आसिफ खान के ठिकानों को भी खंगाला।

पढ़ें: इशरत मामले में अफसरों को फंसा रही सीबीआइ: आइबी

पढ़ें: चारा घोटाले में 23 आरोपी दोषी करार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।