यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चारा घोटाले के 23 आरोपी दोषी करार
करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के एक केस [क्रमांक-आरसी 54ए/

रांची। करोड़ों रुपये के चारा घोटाले के एक केस [क्रमांक-आरसी 54ए/96] में सीबीआइ की विशेष अदालत ने 23 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दस को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विशेष सीबीआइ जज बीके गौतम ने इस मामले में शनिवार को चार पूर्व ट्रेजरी अधिकारियों तथा कर्मचारियों व 19 सप्लायरों को डोरंडा कोषागार से 1981 से 1990 के बीच धोखाधड़ी करके 7.06 करोड़ रुपये निकालने का दोषी ठहराया। सभी दोषियों को तीन साल से लेकर पांच साल तक की कैद की सजा सुनाई गई है।
इसके साथ ही चार पूर्व ट्रेजरी अधिकारियों व कर्मियों तथा छह चारा सप्लायरों को बरी कर दिया। चारा घोटाले से जुड़े रांची स्थानांतरित किए गए कुल 54 केसों में से यह 47वां केस था, जिसमें सजा सुनाई गई है।
पढ़ें: साबीआइ ने हमें फंसाया: लालू