यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीबीआइ ने हमें फंसाया: लालू
देवघर कोषागार से 84 लाख 53 हजार रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान दर्ज किए गए। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके राय की अदालत में करीब सवा चार घंटे तक लालू से सवाल-जवाब किया गया। लालू सुबह सवा 11 बजे अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंच गए।

रांची, जागरण संवाददाता। देवघर कोषागार से 84 लाख 53 हजार रुपये की अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला में सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान दर्ज किए गए। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके राय की अदालत में करीब सवा चार घंटे तक लालू से सवाल-जवाब किया गया। लालू सुबह सवा 11 बजे अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंच गए।
लालू ने अदालत को बताया कि वे निर्दोष हैं। सीबीआइ ने गलत फंसाया है। मैंने ही मामले की जांच के आदेश दिए थे और सीबीआइ ने मुझे ही फंसा दिया। अदालत ने पूछा कि 1989 के बाद से पशुपालन घोटाला हो रहा था, आपको इसकी जानकारी थी, लेकिन कुछ नहीं किया? इस पर लालू ने बताया कि हमने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। संबंधित दस्तावेज भी न्यायालय में जमा करा दिया है। अदालत ने कहा, आपने जगन्नाथ मिश्रा व अन्य के साथ मिलकर जांच को दबाया लेकिन कुछ नहीं किया। इस पर लालू ने कहा कि मुख्य सचिव कमला प्रसाद को परामर्श के लिए लिखा था। हमने निगरानी या सीआइडी जांच के लिए अनुमोदित करने के अलावा निगरानी जांच का आदेश भी दिया था।